फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Raumavi Simarkhal and Inter College Kamalpur stood first in Sanskrit drama.

Kotdwar News: संस्कृत नाटक में राउमावि सिमारखाल और इंटर कॉलेज कमलपुर रहा प्रथम

Thu, 17 Oct 2024 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Raumavi Simarkhal and Inter College Kamalpur stood first in Sanskrit drama.

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। संस्कृत नाटक में राउमावि सिमारखाल, इंटर कॉलेज कमलपुर ने अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी व जिला पंचायत सदस्य सीमा सजवाण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्कृत नाटक के कनिष्ठ वर्ग में राउमावि सिमारखाल, इंटर काॅलेज कमलपुर, इंटर काॅलेज इंदिरापुरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में इंटर कॉलेज कमलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूह गान प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में इंटर काॅलेज कमलपुर, इंटर काॅलेज सुराईडांग, संस्कृत विद्यालय चैधार, वरिष्ठ वर्ग में इंटर काॅलेज कमलपुर, जीआईसी श्रीकोटखाल, जीआईसी नौगांवखाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत विद्यालय चैधार, जीआईसी कुलासू, इंटर कॉलेज मौंदाडी, वरिष्ठ वर्ग में इंटर काॅलेज कमलपुर, जीआईसी नौंगांवखाल, इंटर कॉलेज सुराईडांग ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यालय चैधार, इंटर काॅलेज इंदिरापुरी, वरिष्ठ वर्ग में इंटर कॉलेज इंदिरापुरी, संस्कृत विद्यालय चैधार, जीआईसी कुलासू ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत विद्यालय चैधार, इंटर काॅलेज इंदिरापुरी, इंटर कॉलेज मौदाडी, वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत विद्यालय चैधार, जीआईसी नौगांवखाल, इंटर काॅलेज इंदिरापुरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में इंटर काॅलेज चैधार, इंटर काॅलेज सुरखेत, राउमावि रिंगवाडी, वरिष्ठ वर्ग में जीआईसी नौंगांवखाल, संस्कृत विद्यालय चैधार, इंटर काॅलेज इंदिरापुरी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रतियोगिता के खंड संयोजक गणेश पसबोला, विजेंद्र बिष्ट, महेंद्र रौतेला, संजय रावत, शिव सिंह नेगी, विरेंद्र बमोला, जनपद संयोजक संस्कृत रोशन गौड़, कालिका डोबरियाल, डॉ. सौरभ कंडवाल, विमल बिडालिया आदि मौजूद रहे। मंच संचालन गणेश पसबोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed