{"_id":"617952fcc23ae0494973e18f","slug":"rapid-development-is-happening-under-the-leadership-of-cm-dhami-satpal-maharaj-kotdwar-news-drn3945552137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास : सतपाल महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा विकास : सतपाल महाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के पोखड़ा ब्लॉक में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने करीब 35 करोड़ 35 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला तैयार कर रही है। सरकार ने 22 हजार उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने के साथ साथ 1200 आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के लोक कलाकारों के मानदेय एवं यात्रा भत्ते में भी दोगुने की वृद्धि की गई है। लोक कलाकारों को शीघ्र ही पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। इस पहचान पत्र के माध्यम से उन्हें बीमा समेत सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनोठखाल में 43.81 लाख की लागत से पोखरा-घंडियाल-कनोठाखाल मार्ग के डामरीकरण का लोकार्पण, पीएमजीएसवाई के तहत झबेरा लिंक से जजेड़ी मार्ग फेज-17 पर 839.18 लाख से बनने वाले 90 मीटर स्पान स्टील गार्डर पुल शिलान्यास, पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 1055.29 लाख रुपये से बनने वाली देवराजखाल-खैरगांव-सांगालाकोटी मोटर मार्ग समेत कई कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही चौबट्टाखाल में 21.40 लाख से हुए बिजोरापानी-कुंजखाल-पणिया-जयकोट मार्ग के डामरीकरण, झबेरा लिंक से जजेड़ी मार्ग स्टेज-1 (लागत 680.32) लाख का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पोखड़ा महिपाल सिंह नेगी, महामंत्री प्रभुशरण बुड़ाकोटी, हरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष भगत सिंह, मस्तराम बडोला, सोवन सिंह, विजय भारत, लता देवी, जयपाल सिंह, किरण देवी, धर्मेंद्र सिंह और मदन सिंह आदि मौजूद थे।