{"_id":"67153258154cbec67604c49c","slug":"rams-exile-was-staged-in-kumbhichaud-and-satpuli-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-529703-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कुंभीचौड़ और सतपुली में रामलीला मंचन में हुई राम वनवास की लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कुंभीचौड़ और सतपुली में रामलीला मंचन में हुई राम वनवास की लीला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। स्नेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ और सतपुली में जारी रामलीला मंचन में राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। कुंभीचौड़ में मंचन का उद्घाटन निवर्तमान पार्षद कुलदीप कंबोज बीईएल के रामपाल सैनी ने पंडित वीरेंद्र प्रसाद द्वारा मंत्रोच्चारण के दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच कलाकारों ने कैकेयी-मंथरा संवाद, दशरथ-कैकयी संवाद, राम को 14 वर्ष का वनवास भेजने की लीला का मंचन किया। रामचंद्र पिता के वचन का पालन करते हुए पत्नी सीता व भाई लक्ष्मण के साथ वन को चले जाते हैं। रामलीला के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, उपाध्यक्ष दीपक पांडे, मुख्य संयोजक सतीश चंद्र, मनीष रावत, डबल सिंह रावत, अनिल बहुगुणा और मनोज जखमोला सहित कई श्रद्धालु और दर्शक उपस्थित रहे।
राम वनवास लीला का हुआ मंचन
सतपुली। श्री रामलीला कमेटी की ओर से जारी रामलीला मंचन के पांचवें दिन रविवार को राम वनवास की लीला का मंचन हुआ। दासी मंथरा के भड़काने पर कैकयी के कोप भवन में जाने, दशरथ के मनाने आने पर उन्हें पूर्व में दिए वचन याद दिलाने, कैकयी के राम को वनवास के लिए भेजने और भरत को राजगद्दी सौंपने के लिए कहने की लीला का मंचन किया गया। राम के पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण के साथ वन के लिए प्रस्थान करने की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। गणेश अग्री (दशरथ), संतोष गढ़वाली (कैकयी), नैतिक चंदोला (राम), गौरांग लिंगवाल (सीता), आर्यन (लक्ष्मण), अनिल कुकशाल (मंथरा) का अभिनय सराहा गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयदीप नेगी, प्रबंधक मनीष रौतेला, निर्देशक सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, प्रशांत बौंठियाल, गीता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन