फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rally taken out against imposition of property tax

कोरोना में राहत की अपेक्षा कर रहे लोगों पर लग रहा है टैक्स: सुरेंद्र नेगी

Fri, 06 Nov 2020 08:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out against imposition of property tax
प्रदेश सरकार की ओर से कोटद्वार-भाबर की जनता पर व्यावसायिक और खाली भूखंडों पर संपत्ति कर लगाए जाने के खिलाफ कांग्रेस का चौथे दिन भी आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुर्गापुरी से मोटाढांक चौराहे तक रैली निकाली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दुर्गापुरी में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार पर हाउस टैक्स में छूट दिए जाने को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने एक तरफ हाउस टैक्स माफ करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों पर व्यावसायिक एवं भूखंडों पर टैक्स वसूलने का आदेश जारी कर रही है। उन्होंने लोगों से आगामी 15 नवंबर तक हर हाल में नगर निगम कार्यालय में टैक्स के विरोध में व्यक्तिगत लिखित आपत्ति दर्ज करने की अपील की। इस मौके पर तेजपाल सिंह पटवाल, सतेंद्र सिंह नेगी, सुनीता बिष्ट, विमला देवी, विनीता भारती, अशोक चौधरी, मेहरवान सिंह, कविता देवी, सरिता देवी, रजनी पटवाल, मनोहर सिंह, राजेंद्र रावत, आशीष काला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed