फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rally protested against property tax order

संपत्ति कर के आदेश के विरोध में निकाली रैली

Thu, 05 Nov 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rally protested against property tax order
नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों पर संपत्ति कर लगाने के आदेश के विरोध में कांग्रेसियों ने निंबूचौड़ से तड़ियाल चौक तक रैली निकाली। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने ग्रामीणों से 15 नवंबर तक निगम कार्यालय में लिखित आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन पूर्व मंत्री और मेयर की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ रैली निकाली। निंबूचौड़ में आयोजित कार्यक्रम में मेयर और पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की बैठक में सिर्फ हाउस टैक्स माफ करने की बात कर लोगों को भ्रम में डालने का काम किया है, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं खाली भूखंडों पर टैक्स के बारे में कोई चर्चा तक नहीं की गई है। रैली में कांग्रेस नेता सुनीता बिष्ट, विजय नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछुवाण, विनीता भारती, भारत सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद रावत, सुरेश नेगी, विनोद रावत, सतेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed