फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rally out of vehicles pulled out of rope, stove made on road

वाहनों को रस्सी से खींच निकाली आक्रोश रैली, सड़क पर बनाए चूल्हे

Sun, 21 Feb 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Rally out of vehicles pulled out of rope, stove made on road
लैंसडौन के गांधी चौक में रसोई गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि के विरोध में रोटियां सेंक कर विरोध ? - फोटो : KOTDWAR
घरेलू गैस सिलिंडर और पेट्रो पदार्थों के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रस्सी से खींचते हुए आक्रोश रैली निकली। जबकि सड़कों पर चूल्हे लगाकर रोटियां बनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में गांधीचौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेसजनों ने गैस सिलिंडर व पेट्रो पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध करते हुए नगर में आक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रस्सी से खींचते हुए और सड़कों पर चूल्हे बनाकर रोटियां सेंकी। साथ ही केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर हुई सभा में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कहा कि विश्व बाजार में पेट्रो पदार्थ की कीमतें स्थिर होने के बावजूद केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है, जिससे जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। ब्लाक अध्यक्ष होशियार सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों का उत्थान करने की बजाए उनका विनाश करने पर आमादा है। आक्रोश रैली में महिपाल रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, सौरभ नेगी, सीता देवी, शशि रौतेला, कल्याण सिंह, छावनी सदस्य इंद्रा रावत, गंभीर रावत, अनूप कन्नौजिया, रोशन शाह, सलीम रहमान, सुमन बिष्ट समेत जयहरीखाल व लैंसडौन क्षेत्र के कई इलाकों से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने भागादारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed