फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rajesh elected president and Mohit elected secretary

Kotdwar News: राजेश अध्यक्ष और मोहित सचिव निर्वाचित

Tue, 27 Feb 2024 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Rajesh elected president and Mohit elected secretary
लैंसडौन में व्यापार मंडल के चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के संग विजय जुलूस निकालते विजयी प्रत्या
लैंसडौन व्यापार मंडल चुनाव परिणाम आने के बाद विजेताओं ने निकाला विजयी जुलूस
विज्ञापन

लैंसडौन। व्यापार मंडल के चुनाव में राजेश अग्रवाल अध्यक्ष और मोहित गुप्ता सचिव चुने गए हैं। रोशन शाह उपाध्यक्ष, राजेश्वर गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। विजेताओं ने समर्थकों के साथ नगर में विजय जुलूस निकाला।
धर्मशाला में मंगलवार सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान हुआ, जिसमें 145 मतदाताओं में से 141 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 3 बजे से मतगणना शुरू हुई और मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी सलीम रहमान ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर राजेश अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंदी महिपाल रावत को कड़े मुकाबले में पांच मतों के अंतर से हराया। राजेश अग्रवाल को 73 मत और महिपाल रावत को 68 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रोशन शाह ने अपनी प्रतिद्वंदी उषा अग्रवाल को 44 मतों के अंतर से हराया। रोशन शाह को 92 और उषा अग्रवाल को 48 मत मिले। सचिव पद पर मोहित गुप्ता ने अपनी प्रतिद्वंदी उषा अग्रवाल को मात्र 9 मतों के अंतर से हराया। मोहित गुप्ता को 53 और उषा अग्रवाल को 44 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे महबूब आलम को 43 मत मिले।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश्वर गुप्ता विजयी रहे। उन्हें 76 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी संदीप अग्रवाल को 38 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे महबूब आलम को 26 मतों पर संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध घोषित किया गया। मतगणना कार्य में दिनेश रावत, कुलदीप कुमार, संजय कन्नौजिया, संजय नेगी, पंकज अग्रवाल, सक्षम खंडेलवाल, हितेश शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिणामों की घोषणा के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने नगर में विजयी जुलूस निकाल खुशी जताई। धर्मशाला से शुरू हुआ विजयी जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधीचौक पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed