फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Raised awareness about cleanliness by taking out a rally

Kotdwar News: रैली निकालकर किया स्वच्छता के लिए जागरूक

Mon, 30 Sep 2024 05:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about cleanliness by taking out a rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनपुर/कण्वघाटी। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय में लोगों को जागरूक करने के लिए एनएसएस इकाई की ओर से स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य वीके अग्रवाल ने रैली को झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर डॉ. अनुराग शर्मा और डॉ. कविता अहलावत ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता की महत्ता बताई। महाविद्यालय प्रांगण से किशनपुरी बाजार तक आयोजित रैली में स्वयंसेवियों और छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रवासियों को विभिन्न नारों के माध्यम से स्वच्छता अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छ भारत, श्रेष्ठ भारत, गंदगी हटाएंगे, स्वच्छता अपनायेंगे, गांधी जी का है यह सपना, स्वच्छ देश हो भारत अपना और एक कदम स्वच्छता की ओर आदि नारे लगाए। इस अवसर पर प्रो. अरविंद सिंह, प्रो.अशोक कुमार मित्तल, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. उषा सिंह, डॉ. अंजू थपलियाल, डॉ. प्रीति वर्मा, भरत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed