{"_id":"68cedd96067f02df69003c4d","slug":"rainka-kholachauri-emerged-victorious-in-the-block-level-quiz-competition-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-793593-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में राइंका खोलाचौरी बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में राइंका खोलाचौरी बना विजेता
विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज खोलाचौरी में आयोजित की गई। इस दौरान हुई क्विज प्रतियोगिता में राइंका खोलाचौरी विजेता रहा। अब यह टीम जिला स्तर पर आयोजित क्विज में प्रतिभाग करेगी। शनिवार को राइंका खोलाचौरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य सुरेश आर्य ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र-छात्राओं में बौद्धिक क्षमता और प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाती है। इस दौरान राइंका खोलाचौरी के तनिक्षा, नैंसी व सचिन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि राइंका देवप्रयाग के खुशी, अंजली रावत व रोहन बिष्ट ने द्वितीय और राइंका कोट के आकाश पांडेय, आदर्श सती व शौर्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि राइंका मशण गांव की टीम में शामिल प्रियांशु, अभिनव व नैतिक को चौथे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता के ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र खंकरियाल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता छह चरणों में संपन्न की गई। प्रथम चक्र बहुविकल्पीय, दूसरा चरण विजुअल, तीसरा चक्र एक्सटेंपोर, चौथा चक्र शॉर्ट टर्म मेमोरी, पंचम चक्र रैपिड फायर व छटवां चक्र बजर राउंड का रहा। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार, अनिता देवी और गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन