फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Rain increased trouble in Amsaur, vehicles slipping

आमसौड़ में बारिश ने बढ़ाई परेशानी, फिसल रहे वाहन

Fri, 04 Feb 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rain increased trouble in Amsaur, vehicles slipping
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के समीप बारिश के बाद भूस्खलन जोन में हुए कीचड़ और दलदल में आवाजाही - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ के समीप भूस्खलन प्रभावित जोन में बारिश के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि हाईवे पर एक साथ भू-धंसाव और भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। क्षतिग्रस्त हाईवे पर पहाड़ी काटकर बनाई गई कच्ची सड़क पर कीचड़ होने के कारण वाहन फिसल रहे हैं, जिससे मार्ग पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से यहां वाहनों की आवाजाही चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

गत 28 दिसंबर को आमसौड़ के समीप भूस्खलन से एनएच का 50 मीटर हिस्सा खोह नदी में समा गया था। एनएच प्रशासन ने पहाड़ी का कटान कर यातायात सुचारु किया। साथ ही क्षतिग्रस्त पुश्ते का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। इस बीच गत आठ जनवरी व 24 जनवरी को हुई बारिश के दौरान भी हाईवे पर मलबा आया था। तब विभाग ने मलबा हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया था।
विज्ञापन

अब पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आमसौड़ में कीचड़ फैला हुआ है। बारिश के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कीचड़ के कारण दोपहिया और हल्के वाहन फिसल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी से बोल्डर आने लगे हैं और हाईवे पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। हाईवे पर रोजाना आवाजाही कर रहे लोगों व वाहन चालकों का कहना है कि एनएच पर पड़ी मिट्टी की सफाई न होने से जहां सवारियां सामान्य दिनों में धूल के गुबार से परेशान हैं, वहीं बारिश के दिनों में मार्ग पर फिसलन हो रही है, जिससे यहां पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं एनएच खंड धुमाकोट के अपर सहायक अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर मिट्टी के कारण फिसलन हो रही है। वाहनों को सावधानीपूर्वक एक-एक आवाजाही कराई जा रही है। पुश्ते का निर्माण कार्य फरवरी माह के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed