फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Railways won the title of Women's Friendship Football

ईस्ट सैंट्रल रेलवे ने जीता महिला मैत्री फुटबाल का फाइनल

Sun, 05 Jan 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Railways won the title of Women's Friendship Football
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित महिला मैत्री फुटबाल मैच का फाइनल खेला गया। जिसमें ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत, पार्षद गीता नेगी, उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इससे पूर्व क्रेडल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं के बैंड दल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। फाइनल मुकाबला ईस्ट सेंट्रल रेलवे और डीएफए देहरादून के बीच खेला गया। मैच के शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते 14वें मिनट में रेलवे की तरफ से ममता ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई । अंत तक डीएफए देहरादून की ओर से कोई गोल नहीं होने के कारण के ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने मैच 1-0 से जीतकर मैत्री फुटबाल टूर्नामेंट को खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर माया देवी पत्नी स्व. शशि भट्ट, राधा बहुखंडी, नूतन जोशी, जानकी कार्की, अरुण भट्ट, अतुल भट्ट, डीसी भट्ट, दर्शन भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed