फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Railway tracks are also being tampered with in Kotdwar

Kotdwar News: कोटद्वार में भी रेल ट्रैक से हो रही छेड़छाड़

Mon, 23 Sep 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Railway tracks are also being tampered with in Kotdwar

विज्ञापन
कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार पर स्थित कोटद्वार रेलवे स्टेशन के यार्ड में कुछ शरारती तत्व मोटर प्वाइंट्स के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जिससे रेल संचालन बाधित हो रहा है। मैनुअल वर्क के बाद प्वाइंट बनने से ही रेल संचालन संभव हो पा रहा है। शरारती तत्वों की धरपकड़ को लेकर अभी तक रेलवे एवं रेलवे पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।



पिछले कुछ दिनों से देश में रेल ट्रैक को बाधित कर ट्रेन पलटाने की साजिशें रची जा रही हैं। इन घटनाओं से भी कोटद्वार में किसी ने सबक नहीं लिया। दरअसल यहां रेल ट्रैक के मोटर प्वाइंट्स से अक्सर छेड़छाड़ हो रही है। हालांकि सिंगल रेल लाइन पर कोटद्वार अंतिम स्टेशन है। यहां होम सिग्नल पर पहुंचकर ट्रेन की गति काफी धीमी हो जाती है, लेकिन मोटर प्वाइंट्स इस समय सिरदर्द बने हुए हैं। दरअसल स्टेशन मास्टर कक्ष से इन मोटर प्वाइंट्स के जरिए ट्रेन का रूट बनाया जाता है और ट्रेन आगे बढ़ती है, लेकिन शरारती तत्व मोटर प्वाइंट्स पर ट्रैक के दो हिस्सों बीच के रोड़ी, प्लास्टिक की बोतल, कचरा आदि डालकर उसे अवरुद्ध कर रहे हैं। जिससे ट्रेन का रूट नहीं बन पाता। ऐसा होने पर ट्रेन का संचालन अवरुद्ध होता है। वहीं, यूपी के बड़िया से मथुरापुरमोर के बीच शरारती तत्वों द्वारा रेल ट्रैक पर अक्सर रोड़ी रखी जा रही है। माना जा रहा है कि किसी भी स्तर पर जरा सी असावधानी से दुर्घटना भी घट सकती है।
विज्ञापन


.



मैनुअल दुरुस्त कराना पड़ा प्वाइंट, तब चली ट्रेन

रविवार दोपहर 12:45 बजे पैसेंजर ट्रेन नजीबाबाद के लिए रवाना होनी थी, लेकिन मोटर प्वाइंट फेलियर होने से इंजन की शंटिंग नहीं हो पा रही थी। रेलकर्मी को मौके पर भेजकर प्वाइंट सुचारू कर इंजन की शंटिंग कराकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




.

न सीसीटीवी कैमरा और न निगरानी



रेल ट्रैक पर प्वाइंट क्षेत्र में न तो कोई सीसीटीवी कैमरा है और न ही इसकी कोई निगरानी हो रही है। जिससे शरारती तत्वों को पकड़ा जा सके। हालांकि ये दावा किया जा रहा है कि ट्रेन के आने-जाने के समय रेलकर्मी और पुलिसकर्मी प्लेटफार्म पर सचेत रहते हैं।


.



-बोले स्टेशन अधीक्षक

शरारती तत्वों द्वारा प्वाइंट्स से छेड़छाड़ की बाबत मौखिक तौर पर तो रेलवे पुलिस से बताया जा चुका है, लेकिन अब इस पर और गंभीरता बरती जाएगी। -आशीष बिष्ट, स्टेशन अधीक्षक, कोटद्वार



.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed