{"_id":"691f15a3be2f3d25a602b615","slug":"railway-police-conduct-surprise-checks-in-trains-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119943-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में की आकस्मिक चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में की आकस्मिक चेकिंग
Thu, 20 Nov 2025 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे ब्रांच लाइन पर कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच संचालित पैसेंजर ट्रेन में रेलवे पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी आकस्मिक चेकिंग की।
कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच सिंगल रेल ट्रैक पर तीन पैसेंजर ट्रेनों और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। जीआरपी कोटद्वार चौकी की मुख्य आरक्षी रजनी नौटियाल के नेतृत्व में जीआरपी पुलिसकर्मियों ने प्लेटफार्म पर गश्त करते हुए ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे लोगों के सामान की तलाशी ली और उन्हें सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानी बताते हुए जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में सफर के दौरान कोई भी ज्वलनशील पदार्थ का परिवहन नहीं करने, स्टेशन परिसर और ट्रेन में बीड़ी-सिगरेट नहीं पीने की हिदायत दी।