फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Railway Monthly Season Tickets to Now Be Issued via Digital Payments

Kotdwar News: अब डिजिटल पेमेंट पर जारी होंगे रेलवे के मासिक सीजन टिकट

Wed, 06 May 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 06 May 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Railway Monthly Season Tickets to Now Be Issued via Digital Payments
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच ट्रेन से रोजाना सैकड़ों लोग करते हैं आवागमन
विज्ञापन

इनमें अधिकांश मासिक टिकट पर करते हैं सफर
कोटद्वार। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मासिक सीजन टिकट यानि एमएसटी के लिए अब डिजिटल भुगतान करना होगा। नकद धनराशि देने पर एमएसटी नहीं बनाई जाएगी। इसके साथ ही रेलवे अन्य टिकटों की खरीद के लिए भी डिजिटल भुगतान पर ही जोर दे रहा है।
कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच तीन पैसेंजर ट्रेनों और दो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। कोटद्वार एवं आसपास पर्वतीय क्षेत्रों में नजीबाबाद एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए आते हैं। इसमें ट्रेन सस्ता और सुलभ माध्यम है। प्रतिदिन आने वाले लोगों ने हर दिन टिकट खिड़की पर कतार में लगकर टिकट लेने से बेहतर मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनवाए हुए हैं। 31 मार्च से पहले तक नकद भुगतान देकर एमएसटी बन रही थी। अप्रैल से एमएसटी बनवाने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
विज्ञापन

बोले यात्री
-केवल डिजिटल पेमेंट पर ही एमएसटी बनाए जाने की व्यवस्था बिल्कुल गलत है। मजदूर, निरक्षर लोग या फिर वे लोग जो स्मार्ट फोन नहीं चलाते या डिजिटल लेन-देन नहीं करते, यह व्यवस्था ट्रेन में रोजाना सफर करने वाले ऐसे लोगों के साथ अन्याय है। -महबूब सैफी, मुनीरगंज नजीबाबाद। (फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

.
-बदलते जमाने के अनुसार खुद को अपडेट करना अच्छी बात है, डिजिटल क्रांति का जितना हो सके लाभ उठाया जाना चाहिए, लेकिन रेलवे को चाहिए कि वह यात्रियों को दोनों ही सुविधाएं प्रदान करे। यात्री को जिसमें सुविधा हो वह भुगतान कर टिकट ले। -रवि अरोड़ा, संतोमालन नजीबाबाद। (फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed