{"_id":"67c5aad62cb045c6f4029c06","slug":"railway-booking-office-will-soon-be-shifted-to-a-new-building-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-114277-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जल्द नए भवन में शिफ्ट होगा रेलवे का बुकिंग ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जल्द नए भवन में शिफ्ट होगा रेलवे का बुकिंग ऑफिस
Mon, 03 Mar 2025 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 03 Mar 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
पुराने, जर्जर बुकिंग ऑफिस में अब यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी समस्या
कोटद्वार। अगले एक माह में कोटद्वार रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन भवन में रेलवे का बुकिंग कार्यालय शिफ्ट किए जाने की कवायद तेज कर दी गई है। नए वित्तीय वर्ष में यात्रियों को नई जगह से टिकट मिलने की संभावना है।
गत वर्ष रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। शुरुआती दौर में निर्माण की गति काफी धीमी होने से अभी भूतल भी पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो सका है। रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल की ऊंचाई ऊपरी मंजिल तक होने के चलते पहली मंजिल पर भी काम की रफ्तार धीमी बनी हुई है। इसी बीच नए वित्तीय वर्ष से निर्माणाधीन भवन में किसी एक इकाई को संचालित करने के निर्देशों से कार्यदायी संस्था की हवाइयां उड़ी हैं।
फोल्डिंग शटरिंग (जेक सिस्टम) की सीमित मात्रा और तकनीकी कारणों से मुख्य हॉल का लेंटर अभी पड़ा नहीं है। संयोग से मुख्य हॉल से सटे हिस्से में ही बुकिंग ऑफिस प्रस्तावित है। वहीं, अभी तक बुकिंग ऑफिस रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से में खस्ताहाल भवन में चल रहा है। गर्मियों में तेज धूप और वर्षाकाल में बुकिंग ऑफिस के सामने पानी का जमाव और टपकने की स्थिति से यात्रियों को जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन
- रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल का लिंटर डालने के बाद वहां से फोल्डिंग शटरिंग (जेक सिस्टम) का प्रयोग खत्म होने पर काम में तीव्रता आएगी। बुकिंग ऑफिस पर तेजी से काम चल रहा है।
- सुबोध चौहान, प्रभारी गति शक्ति यूनिट, रेलवे मुरादाबाद