फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Public floods in the last visit of Shaheed Subedar Swatant Singh

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Sat, 28 Nov 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Public floods in the last visit of Shaheed Subedar Swatant Singh
शहीद स्वतंत्र सिंह के पार्थिव शरीब पर बिलखती उनकी बेटी। - फोटो : KOTDWAR
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की सेना से लोहा लेते हुए शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह का उनके गांव के पैतृक घाट पर पूरे राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों की तादात में लोग, पूर्व सैनिक, राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहीद हुए सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके द्वारीखाल ब्लाक स्थित उडियारी गांव लाया गया। सुबह से ही क्षेत्र के लोग शहीद के आवास पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। सुबह करीब नौ बजे लैंसडौन से गढ़वाल राइफल्स की जवानों की टुकड़ी के साथ पाइप बैंड की धुन पर उनके पार्थिव शरीर को घर पर लाया गया। शहीद के ताबूत को देखते ही उनकी पत्नी, दोनों बेटे, बेटियों सहित परिजन बिलखने लगे। लोगों ने बमुश्किल उनको वहां से हटाया। राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, यमकेश्वर की विधायक ऋतु खंडूड़ी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

रेजिमेंट बैंड की धुन के साथ सेना की टुकड़ी और लोग उनके पार्थिव शरीर को पैतृक घाट तक लाए। जहां पर गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कर्नल विवेक मिश्रा, एसडीएम कोटद्वार योगेश मेहरा, कोतवाल कोटद्वार नरेंद्र बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (सेनि) ने पुष्पचक्र चढ़ाया। इसके बाद आठ सैनिकों की सशस्त्र टुकड़ी ने शहीद को अंतिम विदाई दी। शहीद के बड़े बेटे अंकित सिंह रावत ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद की अंतिम यात्रा में गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
कोटद्वार। शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में लोगों में जहां देश भक्ति का जज्बा देखा गया, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ भारतीय सेना जिंदाबाद और स्वतंत्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए। ग्रामीण राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप रावत ने कहा कि पाकिस्तान आए दिन देश में घुसकर देश के सैनिकों पर अटैक कर रहा है, लेकिन भारत की ओर से पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से एकतरफा कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की।
.
मेरे बेटे की शहादत पर आंसू न बहाओ
कोटद्वार। शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह के पार्थिव शरीर के उनके आवास पर पहुंचने पर जहां परिवार के अन्य लोग बिलख रहे थे, वहीं शहीद की 82 वर्षीय मां प्यारी देवी ने एक भी आंसू नहीं बहाया। वह बार-बार लोगों और अपने परिजनों को उसके बेटे की शहादत पर आंसू नहीं बहाने के लिए कह रही थी। वह बेटे स्वतंत्र सिंह को राजू के नाम से पुकारती थी। कहा कि राजू ने एक सप्ताह पूर्व उन्हें फोन पर कहा था कि मां अपना ख्याल रखना, लेकिन आज वह देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। वह बेटे की पार्थिव शरीर के पास खड़ी लोगों को आंसू नहीं बहाने के लिए कहती रही।
.
बंकर के अंदर बम का टुकड़ा लगा था स्वतंत्र सिंह को
कोटद्वार। शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह के साथ जम्मू के पुंछ जिले से आए गढ़वाल राइफल्स की 16वीं बटालियन के नायब सूबेदार सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह पाकिस्तान की सीमा पर पुंछ जिले में अचानक पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारत की सेना पर बम गिराने शुरू कर दिए। उस समय स्वतंत्र सिंह अपने साथियों के साथ बंकर के अंदर सीज फायर का जवाब देने की तैयारी कर रहे थे। तभी सामने फटे बम का एक टुकड़ा उन पर आकर लगा, जिससे वे शहीद हो गए।

पूर्व सैनिक संगठन ने दी शहीद को श्रद्धांजलि
श्रीनगर/कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा कल्याण समिति श्रीकोट गंगानाली की ओर से आयोजित शोक सभा में शहीद स्वतंत्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व सैनिक समिति के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी ने कहा कि शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में बलदेव सिंह नेगी, सुभाष खंडूरी, अबतार सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह पटवाल, उदय सिंह रावत, जगमोहन सिंह, सुरेश गैरोला, गिरीश चमोली आदि शामिल थे। उधर, कोटद्वार में पूर्व सैनिक सेवा परिषद और पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था ने शहीद को श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, हसवंत सिंह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, गोपाल सिंह नेगी, उम्मेद सिंह चौधरी, बलवान सिंह रावत, सतेंद्र सिंह रावत, सुरेश रावत, सीपी धूलिया, शूरवीर सिंह खेतवाल शामिल रहे। पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था के आनंद बल्लभ घिल्डियाल, सचिव सुभाष बिष्ट, प्रमोद रावत, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, दिवाकर लखेड़ा, प्रदीप कुमार, राकेश मोहन थपलियाल, अनुसूया प्रसाद सेमवाल आदि ने भी शहीद को पुष्पांजलि दी। ब्यूरो

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।

शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।- फोटो : KOTDWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed