फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest held for posting of permanent SDM and Tehsildar

Kotdwar News: स्थायी एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Protest held for posting of permanent SDM and Tehsildar

विज्ञापन
कोटद्वार/धुमाकोट। राज्य सरकार पर धुमाकोट तहसील की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों ने धुमाकोट में स्थानीय एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती करने की मांग की। कहा कि स्थायी अधिकारी न होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष सुंद्रियाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह बिष्ट की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने धुमाकोट तहसील में आठ सूत्री मांगों के लिए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने तहसील धुमाकोट में स्थायी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की नियुक्ति करने, राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा पटोटियाडांडा में इसी सत्र से पीजी कक्षाएं संचालित करने, बीएड कक्षाएं शुरू करने, क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान करने, जंगली जानवरों से कृषि एवं क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने, धुमाकोट क्षेत्र के अस्पतालों में लैब एवं एक्सरे टेक्नीशियन की नियुक्ति करने, क्षेत्र में दूरसंचार की सुलभ सुविधा बनाने, मुख्यमंत्री की पूर्व घोषणा के अनुरूप मैदावन रथुवाढाब से कार्बेट के लिए सफारी शुरू करने की मांग की है। कहा कि धुमाकोट की शासन स्तर पर घोर उपेक्षा हो रही है, जिसके खिलाफ कांग्रेसी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख सुरेंद्र सिंह, जंग बहादुर नेगी, गोपाल रावत, बीरेंद्र, महेंद्र, दीपक रावत, बीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed