फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Protest against the mayor, sharp noises from Municipal Commissioner

मेयर के खिलाफ प्रदर्शन, नगर आयुक्त से हुई तीखी नोकझोंक

Wed, 25 Nov 2020 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Protest against the mayor, sharp noises from Municipal Commissioner
पांच सूत्री मांगों को लेकर कोटद्वार नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते भाजपा समर्थित पार् - फोटो : KOTDWAR
भाजपा पार्षदों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय के समक्ष मेयर के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे माहौल गरमा गया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम में तालाबंदी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को भाजपा पार्षद नगर निगम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। यहां उन्होंने मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने मेयर पर बिना पुष्टि के ही प्रस्तावों के आधार पर टेंडर किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि मेयर ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों को पिछली बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों की पुष्टि के बिना ही विभिन्न कार्यों के लिए छह-छह लाख का बजट स्वीकृत करते हुए टेंडर जारी कर दिए हैं। उन्होंने उक्त राशि को नगर निगम के सभी 40 वार्डों में विकास कार्यों में बराबर खर्च करने, तहसील में ई डिस्ट्रिक में निर्माणाधीन टिन शेड के लिए टेंडर को स्थगित करने, निगम द्वारा पूर्व में खर्च की गई धनराशि को वापस बोर्ड फंड में ट्रांसफर करने, बोर्ड बैठक की सूचना सभी पार्षदों को कम से कम एक सप्ताह पूर्व देने, फरवरी में खरीदी गई दो हजार लाइटों को लगाने को टेंडर जारी करने, अप्रैल माह में हुए प्रचार प्रसार टेंडर को बहाल कर टेंडर की राशि को किस्तों में जमा कराने की प्रक्रिया करने और नगर निगम में शामिल क्षेत्रों में संपत्ति कर वसूलने के आदेश को स्थगित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद भाजपा पार्षद नगर आयुक्त से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तालाबंदी की चेतावनी पर और गाड़ी पड़ाव में फिर से खोखा लगने की बात पर नगर आयुक्त और भाजपा पार्षदों में तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद कुलदीप सिंह रावत, जयदीप नौटियाल, कमल नेगी, गायत्री भट्ट, दीपक लखेड़ा, सुभाष पांडेय, नामित पार्षद पंकज भाटिया, मालती बिष्ट, नंद किशोर कुकरेती, गजेंद्र मोहन धस्माना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed