{"_id":"6800eca8a89fcb11e6050689","slug":"protest-against-issuing-of-mining-lease-in-khoh-river-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-115341-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खोह नदी में खनन के पट्टे जारी करने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खोह नदी में खनन के पट्टे जारी करने के विरोध में प्रदर्शन
Thu, 17 Apr 2025 05:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 17 Apr 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
गाड़ीघाट और गिंवई स्रोत के लोगों ने जताया आक्रोश, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-4 गाड़ीघाट व गिंवई स्रोत के नागरिकों ने खोह नदी में हाल ही में जारी खनन के पट्टों को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर-4 गाड़ीघाट व गिंवई स्रोत के नागरिक तहसील में एकत्र हुए। यहां उन्होंने पार्षद हिमांशु वर्मा की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खोह नदी में हो रहे खनन के कारण उन्हें हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वर्ष 2023 में खोह नदी में अनियोजित खनन के कारण बाढ़ आई थी, जिसमें कई लोग बेघर हो गए थे। ज्ञापन में उन्होंने जनहित में खनन के पट्टों को निरस्त करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में कमल राणा, अजय, विजय राणा, सुरभि, कमलेश, दीक्षा, राजलक्ष्मी, दिनेश, नीरज आदि शामिल रहे।