फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Proper arrangements should be made for destitute cows and bulls, common people should get relief

Kotdwar News: निराश्रित गोवंश व नंदी के लिए हों उचित प्रबंध, आमजन को मिले निजात

Sun, 18 May 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Proper arrangements should be made for destitute cows and bulls, common people should get relief

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री नरेंद्र भाई मोदी विचार मंच और स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से गढ़वाल सांसद को ज्ञापन सौंपकर आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।मंच के अध्यक्ष कै. सीपी डोबरियाल (रि.), संयोजक गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें सैनिक बहुल क्षेत्र सतपुली, द्वारीखाल, बरसूड़ी मार्ग के निर्माण में शेष तीन किमी निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग की गई। बताया गया कि पहले बदरीनाथ, केदारनाथ जाने के लिए यही पैदल मार्ग था। वहीं, कोटद्वार में निराश्रित नंदी एवं गोवंश के सड़कों पर भटकने से आवागमन में परेशानी और जान को खतरा होने की बात कहते हुए प्रशासन को कार्रवाई के लिए निर्देश देने की मांग की। बताया गया कि निगम और तहसील प्रशासन को समस्या से कई बार अवगत कराने के बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में सूबेदार मेजर जीडी जखमोला (रि.), सूबेदार मेजर सीपी धूलिया (रि.), महानंद ध्यानी, सीपी डोबरियाल आदि शामिल रहे।




स्व. सरोजनी देवी लोक विकास सामिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, गंभीर सिंह असवाल, नारायण सिंह नेगी आदि ने सांसद को ज्ञापन सौंपा। जिसमें वर्षों से लंबित घराट-मुंडला मोटर मार्ग बनवाने की मांग की गई। बताया गया कि मार्ग नहीं बनने से घोड़ा-खच्चरों से सामान ढुलान पर काफी धन खर्च करना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा नहीं होने पर गर्भवती महिलाओं को चारपाई समेत उठाकर छह से आठ किमी. दूर कोटद्वार ले जाना पड़ता है। कई रोगी रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जर्जर मार्ग से गुजरना पर्यटकों के लिए जान का जोखिम बन चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने जनहित में मार्ग बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed