फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Problems of electricity, water, road, canal, pension and Aadhar card are prevalent in the multipurpose camp.

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में छाईं रही बिजली, पानी, सड़क, नहर, पेंशन व आधार कार्ड की समस्याएं

Fri, 25 Oct 2024 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Problems of electricity, water, road, canal, pension and Aadhar card are prevalent in the multipurpose camp.
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जीआईसी किशनपुर (कण्वघाटी) में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में बिजली, पानी, सड़क, नहर, पेंशन व आधार कार्ड की समस्याएं छाई रहीं। शिविर में दर्ज कुल 51 शिकायतों में से 18 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व उससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देना है। साथ ही लंबित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। कहा कि यह शिविर एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनता अधिकारियों व उपलब्ध स्टाॅलों से विभिन्न विभागों से संबंधित सामग्री व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार सहयोगी के रूप में जनता के साथ सदैव खड़ी है और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत भी है।
विज्ञापन

शिविर में मालिनी किसान पंचायत के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग से गुणवत्ता पूर्ण बीज के साथ समय पर बीज उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से मिलने वाली दवाइयां और खरपतवार की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत भी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि शिविर में दर्ज कुल 51 शिकायतों में से 18 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शेष समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में स्थानीय लोगों ने दवाइयां, कीटनाशक, कृषि यंत्र आदि सामग्रियों की खरीदारी भी की। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की सराहना की। बहुउद्देशीय शिविर में एडीएम इला गिरी, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, लोनिवि के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह, ऊर्जा निगम की ईई नंदिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed