{"_id":"08c3d11e0a36bcdb50329ef56193a886","slug":"problem-of-manpower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर है नहीं, वाहन और स्टाफ की भी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर है नहीं, वाहन और स्टाफ की भी कमी
श्रीनगर
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग में फर्नीचर, वाहन व स्टाफ की भारी कमी है। नए विभागीय ढांचे के बाद विभाग को इन असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शासन को भेज चुके हैं, लेकिन शासन स्तर पर अब तक ठोस पहल नहीं की गई है।
वाणिज्य कर विभाग में सितंबर माह में नया विभागीय ढांचा तैयार किया गया। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय श्रीनगर के साथ ही सहायक आयुक्त कार्यालय श्रीनगर व सहायक आयुक्त कार्यालय रुद्रप्रयाग बनाया गया। विभाग के तीनों कार्यालय फर्नीचर, वाहन व स्टाफ की कमी का सामना कर रहे हैं। वाणिज्य कर विभाग ने उपायुक्त व सहायक आयुक्त श्रीनगर का नए भवन में कार्यालय अक्तूबर में शिफ्ट किया गया, लेकिन वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। कार्यालय में एक संविदा लिपिक व एक कनिष्ठ सहायक ही नियुक्त किया गया है। सहायक आयुक्त कार्यालय रुद्रप्रयाग में अधिकारी तो नियुक्त है, लेकिन कर्मचारी नहीं। रुद्रप्रयाग कार्यालय का विभागीय कामकाज श्रीनगर के कर्मचारी ही संपादित करते हैं। तीनों कार्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था दयनीय है। उपायुक्त श्रीनगर मनोज कुमार ने बताया कि नए विभागीय ढांचे के बाद विभाग में वाहन व स्टाफ की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सुविधाएं उपलब्ध कराने का शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
कार्यालय स्वीकृत पद रिक्त पद वाहन
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय श्रीनगर पांच तीन 0
सहायक आयुक्त श्रीनगर सात एक 1
सहायक आयुक्त रुद्रप्रयाग सात सभी रिक्त 0
सहायक आयुक्त गोपेश्वर सात चार 0