फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Priority to reach the benefits of schemes to the public: MLA

योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता : विधायक

Wed, 24 Feb 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Priority to reach the benefits of schemes to the public: MLA
लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयास निरंतर जारी है।
विज्ञापन

नैनीडांडा ब्लाक के न्याय पंचायत भौन के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्यायपंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को आवश्यक प्रमाणपत्र प्रदान भी किए जा रहे हैं। साथ ही आम लोगों की समस्याओं का भी समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर 17 शिकायतें दर्ज हुई। 5 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। शिविर में ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख ललित पटवाल, सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन चंद मठपाल, ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed