{"_id":"de0c5bd674801459e59029f30755887b","slug":"principal-has-not-given-charges-to-finance-controller-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्या ने वित्त नियंत्रक को नहीं दिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्या ने वित्त नियंत्रक को नहीं दिया चार्ज
श्रीनगर
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासनादेश और चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक के निर्देश के बावजूद राजकीय मेडिकल कालेज की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. आइएस योग ने वित्त नियंत्रक (एफसी) को डीडीओ (आहरण एवं वितरण अधिकार) कोड हस्तांतरित नहीं किया है।
मालूम हो कि आठ जनवरी को चिकित्सा शिक्षा अनुभाग ने प्राचार्या प्रो. आईएस योग के वित्तीय अधिकार छीन लिए थे। प्रमुख सचिव ओमप्रकाश ने वित्त अनुभाग के जीओ और वित्तीय हस्त पुस्तिका का हवाला देते हुए कालेज का आहरण-वितरण कार्य वित्त नियंत्रक को देने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद प्राचार्या ने एफसी को चार्ज नहीं दिया।
इसके बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने भी 15 जनवरी को पत्र जारी कर तत्काल डीडीओ एफसी को देने के निर्देश दिए। इसका भी असर नहीं हुआ। प्राचार्या पूर्व की भांति डीडीओ कोड का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्राचार्या डीडीओ हस्तांतरित करने में देरी क्यों कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि कुछ कर्मचारी नहीं चाहते कि एफसी को वित्तीय अधिकार मिले। कारण यदि एक बार एफसी के पास चार्ज चला गया, तो कई ऐसे मामलों से पर्दा हट जाएगा।
प्राचार्या हैं एफसी से नाराज
श्रीनगर। मेडिकल कालेज की प्राचार्या प्रो. आईएस योग वित्त नियंत्रक की कार्यप्रणाली से नाराज हैं। उनका आरोप है कि तैनाती के बाद से एफसी बिना उनको विश्वास में लिए वित्त एवं प्रशासन संबंधी बैठक ले रहे हैं। वह अपने स्तर से ही आदेश जारी कर रहे हैं।
रिकार्ड कर रहे संकलित: योग
अभी कालेज के आय-व्यय का विवरण एकत्रित किया जा रहा है। सारा रिकार्ड संकलित होने के बाद एफसी को डीडीओ चार्ज दिया जाएगा।- प्रो. आईएस योग, प्राचार्या मेडिकल कालेज श्रीनगर