{"_id":"624854174ac9813c9321d149","slug":"prepare-a-roadmap-for-development-works-ritu-khanduri-kotdwar-news-drn4079780136","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करें अधिकारी : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए रोडमैप तैयार करें अधिकारी : ऋतु खंडूड़ी
कोटद्वार में विभागीय अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करती विधानसभा अध्यक्ष ऋतु
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
विधानसभा अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने और जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कोटद्वार के पनियाली गेस्ट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में लोनिवि, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, जल संस्थान, जल निगम एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। जल संस्थान को कहा कि गर्मियों में पेयजल किल्लत पैदा न हो। इसके लिए समय से पूरे प्रबंध व व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए। विधानसभा क्षेत्र की टूटी सड़कों की मरम्मत कर उन्हें ठीक करने के निर्देश लोनिवि को दिए गए हैं। कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी। अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से वह किसी तरह की शिकायत नहीं सुनना चाहती हैं, इसलिए इसका मौका न आने दें। सभी विभागीय अधिकारियों को अपना रोडमैप तैयार करने के लिए कहा गया है। अतिक्रमण के मसले पर दुकानदारों और भवन स्वामियों को बेवजह परेशान न करने की हिदायत नगर निगम अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, लोनिवि के ईई डीपी सिंह, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।