फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   PRD jawan clashed with youth when he was forced to wear a mask

मास्क पहनने को टोका तो पीआरडी जवान से भिड़ गया युवक

Mon, 07 Sep 2020 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
PRD jawan clashed with youth when he was forced to wear a mask
मास्क पहनने की हिदायत देने पर एक युवक पीआरडी जवान पर भिड़ गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पीआरडी के जवान सोमवार सुबह उसे गोखले मार्ग से उठाकर थाने ले गए। युवक के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से पीआरडी के जवानों को नगर के वार्डों में नियुक्त किया गया है। पीआरडी के ये जवान लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कौड़िया पुल पर एक युवक बिना मास्क के घूम रहा था। इस दौरान एक पीआरडी जवान ने युवक को रोका और मास्क पहनने की हिदायत दी, जिस पर युवक भिड़ गया। मामला बढ़ता देख युवक के परिजन भी वहां आ गए और भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को आरोपी युवक सब्जी की फड़ लगाने गोखले मार्ग पहुंचा, तो पीआरडी के जवान आरोपी को थाने ले गए। सूचना मिलते ही आरोपी युवक की मां भी थाने पहुंच गई। महिला ने बताया कि पीआरडी का जवान उनसे रंजिश रखता है। महिला ने आरोप लगाया कि पीआरडी के जवान ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। घटना के वक्त पीआरडी के जवान ने भी मास्क नहीं पहना था। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी युवक ने पीआरडी के जवान से माफी मांग ली है, जिसके बाद घटना का पटाक्षेप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed