{"_id":"2c466ff41ea090e9c3891d73aa0dbc89","slug":"prashant-in-airforce-garud-cammando-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से प्रशांत गरुड़ कमांडो स्पेशल फोर्स में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से प्रशांत गरुड़ कमांडो स्पेशल फोर्स में शामिल
कोटद्वार
Updated Tue, 19 Jan 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार के प्रशांत तिवारी वायुसेना की स्पेशल कमांडो फोर्स गरुड़ में देश की रक्षा के लिए अपनी सेवाएं देंगे। वह मेरठ के बागपत से डेढ़ साल की स्पेशल ट्रेनिंग लेने के बाद गरुड़ कमांडो स्पेशल फोर्स में शामिल हुए।
अमर उजाला से मुलाकात में पंडित चंद्र प्रकाश तिवारी और मीरा तिवारी के होनहार बेटे प्रशांत ने बताया कि उनका बचपन से ही देश की सेवा करने का सपना था जो अब पूरा हुआ है। एयरफोर्स की गरुड़ कमांडो फोर्स में चयनित होना उनके लिए गौरव की बात है। प्रशांत ने प्राथमिक शिक्षा ज्ञान भारती स्कूल और इंटर की शिक्षा डीएवी से ग्रहण की। उसके बाद वह वर्ष 2016 में एयरफोर्स की ओपन भर्ती में चयनित हुआ। कड़ी मेहनत के बाद वह अब गरुड़ कमांडो में शामिल हुए। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। ब्यूरो