फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police will search for missing children, women and men: ASP

गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों को तलाशेगी पुलिस : एएसपी

Tue, 15 Oct 2024 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police will search for missing children, women and men: ASP

विज्ञापन
कोटद्वार। जिला पुलिस जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को तलाशकर उनके घर पहुंचाएंगी। अगले दो माह तक चलने वाले ऑपरेशन स्माइल अभियान के लिए पौड़ी जनपद की पुलिस ने कमर कस ली है। अभियान को सफल बनाने के लिए सर्चिंग और टेक्नीकल टीमों का गठन कर लिया गया है।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक जया बलोनी ने कोतवाली में बैठक की। बताया कि मंगलवार से अभियान शुरू हो गया है। जिसे सफल बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों और सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मंथन किया गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए आगामी दो माह तक ऑपरेशन स्माइल अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें गुमशुदा हुए बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की वृहद स्तर पर तलाश कर अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। कहा कि सर्चिंग टीम का मुख्य उद्देश्य शेल्टर होम, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, संप्रेक्षण गृह, होटल, ढाबे, कारखाने, बस अड्डे, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन आदि संभावित स्थानों पर गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश करना है। कहा कि उक्त स्थानों पर गुमशुदा लोगों के मिलने की प्रबल संभावना रहती है। टेक्निकल टीम सर्चिंग टीम को डेटा, फीडबैक आदि सूचनाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बालिका गृह सिमलचौड़, चाइल्ड हेल्प लाइन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला व बाल विकास समिति, अभियोजन अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कोटद्वार, प्रोजेक्ट हेल्प, सुमित फाउंडेशन, आस्था सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed