फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police set up law school in GIC Kulanikhal

Kotdwar News: जीआईसी कुलानीखाल में पुलिस ने लगाई कानून की पाठशाला

Sat, 19 Oct 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police set up law school in GIC Kulanikhal

विज्ञापन
लैंसडौन। रिखणीखाल पुलिस ने क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र–छात्राओं को लैंगिक अपराध, नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, ह्यूमन ट्रेफिकिंग और नए कानूनों के संबंध में जानकारी दी।

शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज कुलानीखाल में पुलिस ने छात्र-छात्राओं के साथ कानूनी पाठशाला का आयोजन किया। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने उन्हें लैंगिक अपराधों से बचाव तथा साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधों से जागरूक रहकर ही बचा जा सकता है। साइबर अपराध की रोकथाम में डिजिटल उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी तरह का शक होने पर हेल्पलाइन नंबर 112 और 1930 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचते हुए अपने सुनहरे भविष्य एवं लक्ष्य पर ध्यान देने की सलाह दी। कानून की पाठशाला को कुलानीखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य अवधेश नेगी ने प्रासंगिक बताते हुए थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल का आभार जताया। अपर उप निरीक्षक कैलाश जोशी,पंकज कुमार शुक्ला, कुसुम बथवाल, राजेश, सोनम, सुदेश कुमार और सपना डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed