फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police caught three people with stolen goods

Kotdwar News: पुलिस ने चोरी के माल सहित तीन को पकड़ा

Fri, 05 Sep 2025 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police caught three people with stolen goods
कण्वघाटी/कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने किशनपुर स्थित कंस्ट्रक्शन साइट से सरिया व सटरिंग का सामान चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के माल समेत तीन आरोपियों को कलालघाटी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों को पौड़ी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि शशि मोहन कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर ने मामले में गत तीन सितंबर को कोतवाली में एक शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि चोरों ने किशनपुरी कलालघाटी स्थित उनकी कंस्ट्रक्शन साइट से सरिया एवं सटरिंग का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा कर लिया था। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद अथक प्रयासों के बाद तीन शातिर चोरों को कलालघाटी से पकड़ लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 बंडल 10 एमएम सरिया (साबूत), 1 बंडल कटा हुआ सरिया व 4 लोहे की सटरिंग की प्लेटें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में झंडीचौड़ पूर्वी निवासी सुजल, अमित व जशोधरपुर कलालघाटी निवासी मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed