फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Police and municipal officials chased away the encroachers

पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा

Tue, 08 Feb 2022 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Police and municipal officials chased away the encroachers
कोटद्वार के स्टेशन रोड पर अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों को चेताते पुलिस और नगर निगम के अधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
सड़क पर फैले अतिक्रमण को लेकर नगर निगम और पुलिस अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने गोखले मार्ग से अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा और स्टेशन रोड के व्यापारियों को सड़क पर अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी विभव सैनी, सहायक नगर आयुक्त मो. कामिल, यातायात निरीक्षक शिवकुमार और बाजार चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने कोटद्वार के भीड़ भाड़ वाले बाजारी क्षेत्र गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, झंडाचौक क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। अधिकारियों के गोखले मार्ग पर आते ही सब्जी की फड़ और ठेली वालों में भगदड़ मच गई। वे अपना सामान लेकर गली कूचों की ओर भाग गए। कुछ व्यापारी सड़क पर सजा अपना समान समेटने लग गए। स्टेशन रोड पर सड़क पर फैली बरतनों की दुकान संचालकों को सीओ ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड पर पहले ही बसों के कारण सड़क तंग रहती है, उसके बाद व्यापारी आधी सड़क तक बरतन सड़क पर लगा देते हैं, जिसके कारण आए दिन जाम लगता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेताया कि आज के बाद बरतन सड़क पर नजर आए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीओ ने टैक्सी, बस, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियनों के पदाधिकारियों को भी अपने-अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने और वाहनों को अनावश्यक रूप से सड़कों के किनारों पर नहीं लगाने की चेतावनी दी। साथ ही लोगों को कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को फैलने से बचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइनों का सख्ती के साथ पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed