फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   POCSO Act protects boys and girls: Ritu Khanduri

बालक-बालिकाओं को संरक्षण देता है पॉक्सो एक्ट: ऋतु खंडूड़ी

Thu, 24 Oct 2024 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
POCSO Act protects boys and girls: Ritu Khanduri

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि बच्चियों को बाल अपराध की शिकायत निडरता के साथ करनी चाहिए। पाॅक्सो एक्ट बालक और बालिकाओं को समान रूप से संरक्षण देता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और विद्यालयों की ओर से चलाए जाने वाले बाल शोषण जागरूकता अभियान की सराहना की।

बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बाल भारती सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल मोटाढाक में आयोजित बाल शोषण जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम के लिए विद्यालय प्रशासन की सराहना की। विद्यालय के बच्चों के साथ पॉक्सो एक्ट पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं के साथ होने वाले शोषण और अपराध को रोकने के लिए जहां जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं कड़े कानून भी बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसे किसी भी मामले की शिकायत निडर होकर नजदीकी थाने व चौकी में दर्ज कराए जाने चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक विवेक भारती, बाल भारती स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत, एएचटीयू प्रभारी कोटद्वार सुमन लता, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष अनीता आर्य, सिमरन, आशीष रावत, मनमोहन और प्रदीप कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed