{"_id":"61cb17b1a60ea279ab351a91","slug":"picketing-in-tehsil-for-the-demand-of-marking-kotdwar-news-drn400052940","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नीकरण की मांग को लेकर तहसील में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नीकरण की मांग को लेकर तहसील में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा का आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग को लेकर धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शीघ्र चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर 31 दिसंबर तक आंदोलन जारी रखने और उसके बाद आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को आंदोलनकारी कमला शाह की अध्यक्षता में राज्य आंदोलनकारियों ने तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और फिर धरने पर बैठ गए। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर पौड़ी जिले के आंदोलनकारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि शासनादेश जारी हुए तीन माह होने के बाद भी पौड़ी जिले में अभी तक आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, प्रेम सिंह बिंदवाल, हरि सिंह रावत, कमल किशोर खंतवाल, पीतांबर सिंह नेगी, राजकुमार गुप्ता, दिनेश घिल्डियाल, बसंती देवी, बलवंत सिंह रावत, चंद्रा देवी, विनोद कुमार नैथानी, जनार्द्धन प्रसाद, गोपाल शर्मा और दुर्गा काला आदि मौजूद थे।