{"_id":"68c1b076072b5d04c601c109","slug":"physician-took-charge-in-sub-district-hospital-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-785621-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: उपजिला अस्पताल में फिजिशियन ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: उपजिला अस्पताल में फिजिशियन ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
श्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में लंबे समय से खाली चल रहे फिजिशियन पद पर तैनाती हो गई है। डॉ. सौरभ समद्दर ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। बृहस्पतिवार से अस्पताल में मरीजों को फिजिशियन की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
अस्पताल में फिजिशियन की कमी के कारण अब तक मरीजों को जटिल बीमारियों के इलाज के लिए श्रीनगर से बाहर अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। इससे गरीब और दूरदराज से आने वाले मरीजों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अस्पताल के सीएमएस डॉ. विमल गुसाईं ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से उन्हें लौटना पड़ता था। अब फिजीशियन की उपलब्धता से श्रीनगर ही नहीं, बल्कि टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे दूरस्थ जिलों से आने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।