फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Photo of quarantine in Gaushala went viral

गोशाला में क्वारंटीन होने की फोटो हुई वायरल

Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Photo of quarantine in Gaushala went viral
रिखणीखाल तहसील के अमडंडा पल्ला गांव में गुड़गांव से लौटे तीन युवकों के गांव के बाहर खेतों में अस्थायी गोशाला (गोठ) में ही क्वारंटीन करने की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हरकत में आई एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने तीनों युवकों को गांव के बाहर पक्के मकान में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल तहसील के अमडंडा पल्ला गांव में बीते दिनों तीन युवक गुड़गांव से लौटे थे। उनको सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के आदेश के बाद गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन करने को कहा गया था। प्राथमिक विद्यालय गांव के बीच में स्थित होने के कारण तीनों युवकों ने आपसी सहमति से सुरक्षा की दृष्टि से गांव के बाहर गोठ में अपने को क्वारंटीन कर दिया था और उन्होंने उस गोठ में क्वारंटीन सेंटर का बोर्ड भी चस्पा कर दिया। इस बीच किसी ने गोठ में बने क्वारंटीन सेंटर की फोटो खींच कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जो काफी चर्चाओं में आई। इस बात की जानकारी मिलते ही लैंसडौन की एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने तुरंत तीनों युवकों को गांव के ही बाहर एक खाली पड़े आवास में क्वारंटीन कर दिया है। तीनों युवकों को होम क्वारंटीन में रहने और बाहरी लोगो से न मिलने का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed