{"_id":"671a82f412a8808ec607cfd0","slug":"pg-college-kotdwar-won-inter-college-football-competition-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-532806-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पीजी कॉलेज कोटद्वार ने जीती अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पीजी कॉलेज कोटद्वार ने जीती अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज कोटद्वार में चल रही श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पुरुष वर्ग की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता मेजबान महाविद्यालय पीजी कॉलेज कोटद्वार ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में उसने जसपाल राणा इंस्टिट्यूट कॉलेज एजुकेशन एंड रिसर्च देहरादून की टीम को हराया।प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले मैच में डीडी कॉलेज ने पेनाल्टी शूटआउट में राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर को 3-2 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला ने हिमालयन इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी देहरादून को 2-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार ने एकतरफा मुकाबले में डीडी कॉलेज देहरादून को 9-0 से करारी शिकस्त दी।
दूसरे सेमीफाइनल में जसपाल इंस्टीट्यूट कॉलेज एजुकेशन एंड रिसर्च देहरादून ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला को 5-0 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार और जसपाल राणा इंस्टीट्यूट कॉलेज एजुकेशन एंड रिसर्च देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की टीम ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। अतिरिक्त समय तक चले इस मैच में कोटद्वार कॉलेज के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबाल कोच सुनील रावत कहा कि यदि हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है तो निरंतर अभ्यास करना होगा। तभी हम देश का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह रावत, जिला फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरीश राणा, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की क्रीड़ा परिषद के सदस्य डॉ. जितेंद्र, शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी और आयोजक सचिव डॉ. हीरा सिंह डुंगरियाल आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन डॉ. जुनिश कुमार ने किया।