फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Personnel should be appointed on contract basis, demand to get pending salaries of seasonal workers soon

Kotdwar News: संविदा के आधार पर हो कार्मिकों की नियुक्ति, सीजनल कर्मियों का लंबित वेतन जल्द दिलाने की मांग

Sat, 31 Aug 2024 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Personnel should be appointed on contract basis, demand to get pending salaries of seasonal workers soon

विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न प्रभागों के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक हरीशपाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा।

उत्तराखंड वन निगम कर्मचारी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत एवं संरक्षक जेपी बहुखंडी की अगुवाई में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला। इस मौके पर उन्हें गढ़वाल क्षेत्र की विभिन्न प्रभागों एवं कार्मिकों से संबंधित मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। संगठन ने जंगलों में छपान किए गए प्रकाष्ठ (सूखी लकड़ी) को निगम को आवंटित करने, डिपो में समुचित लकड़ी उपलब्ध कराने, सीजनल कार्मिकों के लंबित वेतन दिलाने, खनन गेटों में कार्मिकों की सुरक्षात्मक दृष्टि से आवासीय अस्थायी हटमेंट बनाने, कर्मचारियों की कमी पूरी करने संबंधी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन


संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्मिकों की सेवानिवृति होने के कारण कार्मिकों की कमी हो गई है। जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर संविदा माध्यम से कार्मिकों को नियुक्त किया जाना जरूरी है। कहा कि सीजनल कार्मिकों के वर्ष 2023-24 का वेतन भी अभी तक नहीं दिया जा सका है। संरक्षक जेपी बहुखंडी ने कहा कि अधिकारी एवं कार्मिकों के माध्यम से परस्पर संवाद बना रहना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार से कार्मिकों का शोषण किया जाएगा तो संगठन इसका पुरजोर विरोध प्रकट करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर संघ के कोटद्वार के प्रभागीय अध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल, पौड़ी प्रभाग के अध्यक्ष वेगराज, हरिद्वार प्रभाग अध्यक्ष पूरण सिंह राठौर, प्रियांक जखमोला, आनन्दमणी मैठाणी, चन्द्रपाल सिंह, जीवन सिंह, सतपाल, हरपाल, हरीश नौडियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed