फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pep Club Delhi and Banavasa in semi finals

यंग ब्याइज एमपी को 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्फूर्ति क्लब दिल्ली

Wed, 01 Jan 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pep Club Delhi and Banavasa in semi finals
स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित नेशनल फुटबाल टुर्नामेंट के मैच में बाल को अपने पाले में ? - फोटो : KOTDWAR
स्व शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित ‘गढ़वाल कप’ राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवें दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें स्फूर्ति क्लब दिल्ली और बनवसा ने जीत दर्ज की। जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को स्व. शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित क्वार्टर फाइनल मैच का शुुुुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व खिलाड़ी बीरेंद्र रावत (टोनी) ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच दिल्ली स्फूर्ति क्लब और यंग ब्वॉयज मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। स्फूर्ति क्लब ने पहले ही मिनट में एक गोल कर दिया। 39वें मिनट में दिल्ली के सत्यम ने गोल के बाएं तरफ से मिले बेहरतीन पास पर हवाई किक लगाकर दूसरा गोल किया। हॉफ टाइम तक दिल्ली 2-0 से आगे रही। 41वें मिनट में टीम के दानिश ने शानदार गोल दागा। 54वें मिनट में सत्यम ने अपना तीसरा गोल दागकर स्कोर 4-0 पहुंचा दिया। इसके बाद 61वें मिनट में दानिश ने शानदार दो गोल किए और टीम को 6-0 से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। टीम की ओर से खिलाड़ी सत्यम और दानिश ने तीन-तीन गोल किए।
विज्ञापन

दूसरे मैच बनवसा और जम्मू कश्मीर के बीच खेला गया। पहले हॉफ में बनवसा टीम के खिलाड़ी विक्रम सिंह ने दूसरे मिनट व 25वें मिनट में दो गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ के 44वें मिनट में विक्रम ने अपना तीसरा गोल (हैट्रिक) दागकर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी। जम्मू कश्मीर टीम के आमिर ने अपना दमखम दिखाते पेेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर अपनी टीम के खाते में पहला गोल जोड़ा। इसके दो मिनट बाद बनवसा के खिलाड़ी कमल ने चौथा गोल दागकर टीम को 4-1 से जीत दिला दी। बनवसा टीम के खिलाड़ी विक्रम सिंह ने लगातार तीन गोल कर हैट्रिक की। मैच के दौरान समिति के अध्यक्ष अरुण भट्ट, मनीष भट्ट, सुनील जसोला, संजय नेगी, गुड्डू चौहान, संजय नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के मैच
पहला मैच गढ़वाल हिरोज दिल्ली बनाम जमशेदपुर
दूसरा मैच बीईजी रुड़की बनाम मिलाट एफसी मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed