फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People yearn for drinking water due to the strike of contract workers

Kotdwar News: संविदा कर्मियों के हड़ताल से पेयजल के लिए तरसे लोग

Sun, 25 Dec 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
People yearn for drinking water due to the strike of contract workers
सीटू से संबद्ध जल संस्थान के संविदा श्रमिक संघ की नाराजगी आमजन पर भारी पड़ने लगी है। मांगों के समर्थन में संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे यमकेश्वर, दुगड्डा और द्वारीखाल की 28 पेयजल योजनाएं ठप हैं। कोटद्वार डिवीजन के 156 पंप ऑपरेटर, फीटर, वॉलमैन व लाइनमैन ने कार्य बहिष्कार किया है। रविवार को लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पाया। क्रिसमस के अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुलने हैं, यदि जल संस्थान के कर्मियों की हड़ताल जारी रही तो विद्यालयों में पानी का अभाव स्कूली बच्चों के लिए बड़ी समस्या का कारण बनेगा।
विज्ञापन

संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष रुपेश नेगी और अनिल जोशी ने बताया कि कोटद्वार डिवीजन के पंप ऑपरेटर, फीटर, वॉलमैन व लाइनमैैैनों को जुलाई माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इस संबंध में क्षेत्र पंचायत सदस्य बूंगा की मध्यस्थता में नौ दिसंबर को बिथ्याणी स्थित कार्यालय में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समझौता वार्ता भी हुई थी। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर कर्मियों को वेतन का भुगतान करने के साथ ही बढ़ा हुआ वेतन 9370 का भुगतान करने, कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने, ईएसआई, ईपीएफ और महगाई भत्ते का लाभ देने पर सहमति व्यक्त की थी। उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

संगठन अध्यक्ष ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उधर, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने भी स्वीकार किया कि कर्मियों के कार्यबहिष्कार के चलते पेयजल योजनाएं ठप रहीं। उन्होंने बताया कि ठेकेदारों को चार माह के वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण वेतन का भुगतान नहीं हो पाया। सोमवार को कर्मियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed