फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People troubled by monkeys and destitute cattle

Kotdwar News: बंदर और निराश्रित गोवंश से लोग परेशान

Wed, 25 Sep 2024 04:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
People troubled by monkeys and destitute cattle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत जंगल से सटे झंडीचौड़ पश्चिमी, लोकमणिपुर, झंडीचौड़ पूर्वी, झंडीचौड़ उत्तरी और त्रिलोकपुर वार्ड में निराश्रित गोवंश और बंदरों से लोग परेशान हैं। बंदर जहां लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। वहीं, निराश्रित गोवंश उनकी खेतीबाड़ी को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने बुधवार को इस संबंध में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और कोटद्वार रेंज अधिकारी विपिन चंद्र जोशी को ज्ञापन सौंपे हैं। ज्ञापन में कहा कि कहा कि क्षेत्रवासियों की आर्थिकी का मुख्य साधन खेती किसानी है। निराश्रित गोवंश जहां उनकी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दिनभर सड़कों पर निराश्रित गोवंश का जमावड़ा लगा रहता है, इससे क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बनी हुई है। कहा कि बंदर लोगों के घरों के भीतर घुसकर सारे सामान को खुर्द-बुर्द कर रहे हैं। भगाने पर वह लोगों को काटने के लिए दौड़ रहे हैं। अभी तक क्षेत्र में बंदरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, प्रदेश सचिव गीता सिंह, लता देवी, सविता रावत, शिवानी, रेनू डबराल, शोभा पंचोली, रुक्कू देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed