{"_id":"59188a5c4f1c1b1d68853f4c","slug":"people-thrown-at-the-power-of-frequent-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरोंखाल में बार-बार बिजली गुल होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरोंखाल में बार-बार बिजली गुल होने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
Updated Sun, 14 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड बीरोंखाल क्षेत्र में ऊर्जा निगम द्वारा की जा रही विद्युत कटौती के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत लाइन पर काम करने के लिए कर्मचारी पूरे क्षेत्र की लाइट गुल कर देते हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। विभाग की कार्यप्रणाली पर क्षेत्र के लोगों में रोष है।
विज्ञापन
सबसे अधिक बीरोंखाल, बैजरों, मैठाणाघाट, रसिया महादेव, जसपुरखाल आदि व्यापारिक कस्बों में परेशानी हो रही है। बैजरो के व्यापारियों का कहना है की 80 किमी दूर नागचुखाल में कोई विद्युत फॉल्ट आता है तो सारे इलाके की बिजली काट दी जाती है। बार-बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी इस पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। बैजरो के व्यापारी वीरेंद्र सिंह चंद का कहना है कि उनकी आटा चक्की बार-बार विद्युत आपूर्ति ठप के चलते बंद हो जाती है। साथ ही बाजार में फोटो स्टेट व अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण भी बार-बार बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन
इस कटौती के चलते जहां विद्युत उपकरणों के फूंकने का भय रहता है, वहीं काम करने में भी परेशानी होती है। इस संबंध में कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। उन्होंने विद्युत कटौती बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों से वार्ता कर बीरोंखाल ब्लाक की विद्युत कटौती पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।