फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People of Kashirampur raged after collecting property tax

संपत्ति कर के विरोध में लामबंद हुए लोग, पूर्व मंत्री से किया आंदोलन की अगुवाई का अनुरोध

Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
People of Kashirampur raged after collecting property tax
कोटद्वार के तहसील चौराहे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंकते काशीरामपुर तल्ल? - फोटो : KOTDWAR
संपत्ति कर वसूलने के लिए जारी नोटिफिकेशन के विरोध में वार्ड नंबर-6 काशीरामपुर तल्ला के लोगों न जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका। लोगों ने सरकार से जनहित में नोटिफिकेशन (अधिसूचना) को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला के लोग नगर निगम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए और यहां से नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहे पर पहुंचकर पुतला फूंका। लोगों ने कहा कि नगर निगम का गठन करते समय सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 10 साल तक नगर निगम में शामिल गांवों से कोई टैक्स न वसूलने की घोषणा की थी। अब प्रदेश सरकार नोटिफिकेशन जारी कर अपने वायदे से मुकर रही है। क्षेत्रीय विधायक भी जनता की समस्याओं को नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर इस संबंध में आपत्तियां भी दर्ज कर्राइं। पुतला फूंकने वालों में पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अभिमन्यु रावत, मनीष असवाल, थान सिंह, शीला बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी,, ऊषा गुरूंग, प्रियंका पटवाल, किरन जोशी, सपना राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed