फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People from outside states reaching Kotdwar by vehicles of Uttarakhand number

उत्तराखंड नंबर के वाहनों से कोटद्वार में पहुंच रहे बाहरी राज्यों के लोग

Sat, 03 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
People from outside states reaching Kotdwar by vehicles of Uttarakhand number
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। कई बाहरी राज्यों के लोग उत्तराखंड नंबर के वाहनों में बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाए ही प्रवेश कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को कौड़िया चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी रोक रहे हैं। आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही उनको कोटद्वार में प्रवेश दिया जा रहा है, लेकिन कई लोग उत्तराखंड के नंबर वाले वाहन से कोटद्वार में आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। क्षेत्र के गोविंद डंडरियाल, सीपी डोबरियाल, महेश देवरानी, विजय ध्यानी ने प्रशासन से बॉडर पर सख्ती बरतने की मांग की है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों से आने वाले कई लोग कोटद्वार और निकटवर्ती क्षेत्रों में खतरा बने हुए हैं। वे पुलिस को चकमा देकर किसी प्रकार कोटद्वार में प्रवेश पाने में सफल हो रहे हैं। इन्हीं लोगों की लापरवाही के कारण एक बार फिर से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि कौड़िया चेक पोस्ट पर बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड नंबर के वाहनों में बाहरी राज्य के लोगों के शहर में प्रवेश करने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed