फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People fearless from Corona, crowds gathering in the markets

कोरोना से बेेखौफ हुए लोग, बाजारों में उमड़ रही भीड़

Tue, 31 Aug 2021 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
People fearless from Corona, crowds gathering in the markets
कोटद्वार के गोखले मार्ग बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने के बाद संक्रमण को लेकर आम जनता के साथ ही सरकारी मशीनरी भी उदासीन बनी है। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन न तो जनता कोरोना की गाइडलाइन का पालन कर रही है न ही पुलिस की ओर से कोई व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में कोरोना की तीसरी लहर फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में, लाकडाउन, जागरूकता और सरकारी मशीनरी की सक्रियता से लोग काफी हद तक बचे रहे। दूसरी लहर में हुई लापरवाही को सभी ने देखा और भुगता भी। दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान भी लोग बाजारों में कम ही निकल रहे थे। व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनाए हुए थे। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बाजारों में गश्तकर लोगों को भीड़ नहीं लगाने के निर्देश दे रहे थे। लोग कोरोना के नियमों का पालन कर रहे थे, लेकिन दूसरी लहर के समाप्त होते ही लोगों में कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही चरम पर पहुंच गई है। इन दिनों कोटद्वार के गोखले मार्ग, गंगादत्त जोशी मार्ग, जिला परिषद मार्केट, मालिनी मार्केट, पटेल मार्ग, सुमन मार्ग, स्टेशन रोड के बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग सामाजिक दूूूूरी भूलकर एक दूसरे पर चिपककर खरीदारी कर रहे हैं। चेक पोस्ट पर भी आने वालों लोगों को भी ढील दे दी गई है। ऐसा ही चलता रहा तो कोटद्वार को कोरोना रेड जोन बनने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

व्यापारियों को दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके अलावा नगर निगम और पुलिस को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। - योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed