फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People doing excellent work and meritorious students were honored

Kotdwar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों और मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 07 Oct 2024 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
People doing excellent work and meritorious students were honored

विज्ञापन
कोटद्वार। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की ओर से महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 लोगों के साथ ही हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।



नजीबाबाद रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में जनहित में कई कार्य किए। समाज में रहकर सबको ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 राज्यों में महासंगठन की इकाइयां कार्य कर रही हैं। देवभूमि उत्तराखंड में भी महासंगठन अच्छा कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रदीप अग्रवाल ने समाज में बढ़ती कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। महेंद्र कुमार अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी और उनके कार्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें बॉक्सिंग खिलाड़ी दीपक सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी अर्पिता भट्ट, योगा में सार्थक कंडवाल, तीरंदाजी में अनुराधा भारद्वाज, ताइक्वांडो में साक्षी कौशल, रक्तदानी अंकुर अग्रवाल, वर्णिका मित्तल, आशा खरबंदा, नितिन शर्मा, डॉ. सौरभ मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी दौलतराम अग्रवाल, नेम चंद्र जैन, वेदप्रकाश माहेश्वरी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, व्यापार मंडल के महामंत्री नवीन गोयल, कांवड़ सेवा समिति के पूरन चंद्र पुरी, सुरेश भाटिया, श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के विशाल गर्ग, शोभित गर्ग, अधिवक्ता डीपी अग्रवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर डीएवी के छात्र आचमन अग्रवाल और इंटर बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पर रही आर्मी स्कूल लैंसडौन की छात्रा नंदनी गुप्ता समेत कुल 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लगातार 25वीं बार पीटीए अध्यक्ष बने महेंद्र कुमार अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व जीआईसी कोटद्वार की छात्राओं ने स्वागत गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। दिनेश ऐरन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में महासचिव राम प्रसाद जिंदल, गोपाल बंसल, अनिल कुमार सिंघल, संजय मित्तल, श्रीकृष्ण सिंघानिया, श्याम सुंदर अग्रवाल, विनय गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश संयोजक राकेश अग्रवाल व महेंद्र कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed