फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People danced to the songs of Sangeeta Dhoundiyal

लोक गायिका संगीता ढ़ौंडियाल के गीतों पर थिरके श्रद्धालु

Tue, 31 Dec 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
People danced to the songs of Sangeeta Dhoundiyal
दुगड्डा में सिद्धबली महोत्सव के दौरान मंचासीन अतिथि। - फोटो : KOTDWAR
गोदी छोटी गांव स्थित श्री सिद्धबली बाबा मंदिर में आयोजित सिद्धबाबा महोसव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका संगीता ढौंडियाल की प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरके।
विज्ञापन

सिद्धबली बाबा महोत्सव के दूसरे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सिद्धबाबा महोसव का दो दशक से लगातार आयोजन हो रहा है, यह बड़ी उपलब्धि है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज का आध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ता है। समाज में व्याप्त कुरीतियों के खात्मे के लिए संस्कृत वान होना आवश्यक है। इस मौके पर श्री सिद्धबाबा मेला समिति की ओर से विधायक को नगर व सिद्धबाबा मंदिर के विकास कार्य से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें खंड शिक्षा कार्यालय को कोटद्वार से दुगड्डा ब्लॉक में शिफ्ट करने, पीएचसी का उच्चीकरण करने, नगर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत और पूर्व ब्लॉक प्रमुख यमकेश्वर प्रशांत बडोनी ने भी जनता को संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के ढोल दमों बज गीना..., रे मालू...., मेरा सौजण्या..., तेरी डोली सजिगे, छमोली सजगे... आदि गीतों पर उपस्थित जनसमुदाय जमकर थिरका। लोक गायक सौरभ मैठानी के बौ सुरीला..., तू रैंदी मां ऊँचा पहाडों मा..., भाना ए रंगीला भाना..., गिरीश सनवाल पहाड़ी का वकोटी की पार्वती....., सर्माथंग मिशिंग मिशिंग...., दिनेश चौनियाल जरा मठू चला दे...., आदि प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन संस्कृति एक सामाजिक संस्था देहरादून के अजय जोशी, संगीत निर्देशक विनोद चौहान, नृत्य निर्देशक नीरज ने किया। संचालन सुधीर अग्रवाल ने किया । इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष भावना चौहान, जीआईसी के प्रधानाचार्य द्विवेंद्र जोशी, पालिका के सभाषद, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सिद्धबाबा महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed