फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   People created ruckus over building a dome over a house in Khoonibar, police pacified them.

Kotdwar News: खूनीबड़ में एक मकान के ऊपर गुंबद बनाने पर लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

Sat, 24 Aug 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
People created ruckus over building a dome over a house in Khoonibar, police pacified them.
कण्वघाटी। भाबर के खूनीबड़ क्षेत्र में एक विशेष परिवार की ओर से अपने भवन के ऊपर गुंबद बनाए जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मकान स्वामी ने लोगों से वार्ता कर गुंबद तुड़वा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शनिवार दिन में एक भवन के ऊपर गुंबदनुमा आकार बनने की सूचना पर निवर्तमान पार्षद सौरभ नौडियाल और कमल नेगी के नेतृत्व में खूनीबड़ क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों की महिलाएं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर भवन की तीसरे मंजिल की छत पर गुंबद बना रहा था। गुंबद देख लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने हंगामा काटते हुए मकान स्वामी से गुंबद हटाने की मांग की। लोगों का आक्रोश को देखकर मकान स्वामी ने गुंबद को तुड़वा दिया। हंगामा काटने वालों में रमेश चंद्र, हरेंद्र नेगी, मीनाक्षी देवी, पूजा देवी, सरिता देवी, प्रीति देवी, माया देवी, रजनी देवी, लक्ष्मी देवी और सुमन देवी समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed