{"_id":"61d4522f00716e06b550ea99","slug":"people-breathed-a-sigh-of-relief-by-removing-parking-from-nh-kotdwar-news-drn400702370","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच से पार्किंग हटाने से लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच से पार्किंग हटाने से लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर झंडाचौक से मालवीय उद्यान तक बीच सड़क में बनाई गई पार्किंग को एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर हटा दिया गया है। पार्किंग हटाए जाने से सड़क चौड़ी नजर आई। लोगों ने यहां पर कई दिन से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलने पर चैन की सांस ली और एसएसपी का आभार व्यक्त किया।
कुछ माह पहले यातायात पुलिस ने कोटद्वार की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से एनएच पर झंडाचौक से मालवीय उद्यान तक बीच सड़क में ट्रायल के लिए पार्किंग बनाई थी। बीच सड़क में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के खड़ा होने कारण सड़क दोनों ओर तंग हो गई थी। जिसके कारण मार्ग पर भारी वाहन बमुश्किल निकल पा रहे थे और आए दिन जाम लग रहा था। स्थानीय व्यापारी पार्किंग हटाने के लिए यातायात पुलिस से आग्रह कर रहे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही थी। सोमवार को कोटद्वार पहुंचे एसएसपी यशवंत सिंह चौहान के समक्ष उठाया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यातायात पुलिस को एनएच के बीच से पार्किंग को हटाने के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह पार्किंग हटते ही सड़क चौड़ी नजर आई। स्थानीय व्यापारी विवेक अग्रवाल, लाजपत राय भाटिया, कमल गुप्ता, संजय मित्तल, राजेश शर्मा ने समस्या का समाधान करने पर एसएसपी पौड़ी का आभार व्यक्त किया।