फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Pauri boxers won 22 medals including nine gold medals.

Kotdwar News: पौड़ी के मुक्केबाजों ने नौ स्वर्ण समेत 22 पदक जीते

Thu, 09 Oct 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pauri boxers won 22 medals including nine gold medals.
कोटद्वार। हल्द्वानी में आयोजित स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में कोटद्वार स्टेडियम के मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की टीम ने कुल नौ स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि स्कूल स्टेट चैंपियनशिप सात से नौ अक्तूबर तक हल्द्वानी में हुई। बालक वर्ग में कोटद्वार स्टेडियम के मयंक अधिकारी ने 40 से 42 किग्रा में स्वर्ण, मयंक पंत ने 44 से 46 किग्रा में रजत, धर्मेंद्र थापा ने 44 से 46 किग्रा में स्वर्ण, अंशवीर सिंह ने 50 से 52 किग्रा में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

विशाल थापा ने 48 से 50 किग्रा स्वर्ण, दीपक ने 46 से 49 किग्रा में स्वर्ण, वंश खाती ने 49 से 52 किग्रा में रजत पदक जीता। अभिषेक ने 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, राज सिंह ने 57 से 60 किग्रा में रजत, अयान खान ने 52 से 56 किग्रा में स्वर्ण, प्रत्यूष डोभाल ने 60 से 63 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, हिमांशु बिष्ट ने 56 से 60 किग्रा में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक नेगी ने 66 से 70 किग्रा में स्वर्ण, अमित अधिकारी ने 70 से 75 किग्रा में रजत, अंश नेगी ने 34 से 36 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक, युवराज आर्या ने 54 से 57 किग्रा में कांस्य पदक जीता। वंश थापा ने 66 से 70 किग्रा में कांस्य, शिवांक सैनी ने 60 से 64 किग्रा में कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में शालिनी ने 52 से 57 किग्रा में स्वर्ण पदक, गुलाबो रानी ने 60 से 63 किग्रा में रजत, कनक ने 51 से 54 किग्रा में कांस्य पदक जीता।

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, व्यायाम प्रशिक्षक महेश कुकरेती, विनोद पंत, अनीता बिष्ट, बालम सिंह, कैलाश कुकरेती, वीरेंद्र सिंह भंडारी, सचिन कुमार ने मुक्केबाजों को उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed