फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Patchwork started disintegrating due to movement of heavy vehicles

Kotdwar News: भारी वाहनों की आवाजाही से उखड़ने लगा पैचवर्क

Thu, 24 Oct 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Patchwork started disintegrating due to movement of heavy vehicles

विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे पर आवाजाही कर रहे भारी वाहनों की वजह से लोनिवि दुगड्डा की ओर से हाल ही में दुगड्डा और ढौंटियाल के बीच कराया गया पैच वर्क उखड़ने लगा है, जिससे सड़क की हालत पहले जैसी होने लगी है।



लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-धुमाकोट स्टेट हाईवे यमकेश्वर, द्वारीखाल, दुगड्डा, जयहरीखाल, रिखणीखाल और नैनीडांडा ब्लॉक को आपस में जोड़ता है। बरसात से दुगड्डा और ढौंटियाल के बीच 22 किमी हिस्से की हालत ज्यादा खराब थी। कई जगह डामर उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए थे। पुश्ते व कल्वर्ट क्षतिग्रस्त होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल आवाजाही करने वालों को हो रही थी। क्षेत्रवासी लगातार सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सीएम के आदेश के बाद लोनिवि दुगड्डा ने गत 15 अक्तूबर को इस मार्ग पर पैच वर्क का कार्य करवाया था। वर्तमान में दुगड्डा और भातखाल के बीच पैचवर्क का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर 16.5 टन भार क्षमता तक के वाहनों के संचालन की अनुमति हैं, जबकि मार्ग पर बिना परमिट के 20 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहनों का संचालन हो रहा है, जिससे पैच वर्क उखड़ने लगा है। जिससे मार्ग की हालत पुन: पुरानी स्थिति में आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के डामरीकरण व पैचवर्क के दौरान वाहनों का संचालन जारी रहने से डामरीकरण उखड़ने लगता है। क्षमता से अधिक भार ले जाने वाले वाहनों के कारण भी डामरीकरण को नुकसान पहुंचता है। उखड़े पैच को फिर से ठीक करवाया जाएगा।

-कपिल चौहान, जेई लोनिवि दुगड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed